श्रावस्ती जिले की पिपरी ग्राम सभा में एक कच्चे रास्ते के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह रास्ता थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला क्षेत्र में स्थित है। घरों के सामने से गुजरने वाला यह कच्चा मार्ग थोड़ी सी बारिश में ही कीचड़ से भर जाता है। इससे लोगों का आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है। कच्चे रास्ते पर लोगो का आवा गमन बाधित हो जाने से लोगो काफी परेशान रहते है और छोटे छोटे बच्चों को बहुत दिक्कत होती हैं घरों से पैर निकलते ही कीचड़ मे पाँव पड़ जाता हैं जिससे बहुत दिक्कत होती हैं स्थानीय निवासियों ने बताया कि उन्हें रोजमर्रा के कामों के लिए इस रास्ते से गुजरने में काफी दिक्कतें आती हैं। प्रभावित ग्रामीणों में मुकेश, घन्नी, उमेश, पिंटू, गोलू, अमन और सुरेश शामिल हैं।
श्रावस्ती के पिपरी ग्राम सभा में कच्चा रास्ता:बारिश में कीचड़ से आवागमन बाधित, ग्रामीण परेशान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












