#बस्ती_न्यूज
देवरिया मांफी स्थित प्राचीन देवनाथ शिव मंदिर में सोमवार मध्य रात्रि से जलाभिषेक शुरू हो गया। अयोध्या धाम से जल लेकर आए शिवभक्त कांवड़ियों और अन्य श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ जलाभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर ‘बोलबम’ के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ियों ने सोमवार देर रात 12 बजे से ही जलाभिषेक करना प्रारंभ कर दिया था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भी शिव की पूजा-अर्चना करती दिखाई दी। भक्तों ने मंदिर परिसर में लगी दुकानों से अपनी जरूरत का सामान भी खरीदा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मुंडेरवा पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर रहा। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए देवरिया मांफी चौराहे, मुंडेरवा शुगरमिल गेट, गोदामवा मोड़ और बिहरा चौराहे के पास बैरिकेडिंग की गई थी। सोमवार से ही इन स्थानों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह की निगरानी में मंदिर परिसर में पुरुष और महिला कांस्टेबल तथा दरोगाओं को तैनात किया गया था ताकि व्यवस्था बनी रहे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
देवरिया मांफी के देवनाथ मंदिर में जलाभिषेक शुरू:अयोध्या से जल लेकर पहुंचे कांवड़ियों ने किया हर-हर महादेव का उद्घोष।
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












