श्रावस्ती की जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालयों में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विभाग ने मंगलवार को 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि डीएम ने साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, अभिलेखों के रखरखाव और कर्मचारियों की उपस्थिति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सूचना विभाग, जिला पूर्ति विभाग, केंद्रीय अभिलेखागार, राजस्व अभिलेखागार, मालखाना, भू-अभिलेख, नजारत, कौशल विकास मिशन, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, समाज कल्याण विभाग और ई-गवर्नेंस सहित कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान, डीएम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालयों में साफ-सफाई और पेयजल की व्यवस्था हर हाल में दुरुस्त रखी जाए। परिसर में कहीं भी गंदगी न मिलने पाए और कार्यालयों में आने वाले लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासकीय कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने चेतावनी दी कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व सूचना के अपने कार्यालय से अनुपस्थित नहीं रहेगा, ऐसा पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने यह भी कहा कि कार्यालयों में आने वाले फरियादियों और आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने और शासन की योजनाओं एवं जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
श्रावस्ती में DM का औचक निरीक्षण:कार्यालयों में मचा हड़कंप, गैरहाजिरी पर कार्रवाई की चेतावनी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












