Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में कांवड़ियों की बाइकें टकराईं:दो गंभीर घायल, अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर

बस्ती में कांवड़ियों की बाइकें टकराईं:दो गंभीर घायल, अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में दो तेज रफ्तार कांवड़ियों की बाइकें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में दोनों कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह दुर्घटना छावनी थाना क्षेत्र के न्यू पराग रेस्टोरेंट के पास विक्रमजोत हर्रैया मार्ग पर हुई। घायल कांवड़िये बस्ती से अयोध्या जल लेने जा रहे थे, तभी अचानक यह हादसा हो गया। घायल कांवड़ियों में से एक की पहचान वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के दुखेड़ी गांव निवासी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें अयोध्या मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments