सिसवा नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड स्थित प्रेम चित्र मंदिर रोड पर लगा एक जर्जर विद्युत पोल बड़े हादसे का कारण बन सकता है। पोल की खराब स्थिति के कारण स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। यह पोल पिछले तीन माह से जर्जर अवस्था में है। इसका निचला हिस्सा जंग लगने के कारण अत्यधिक खराब हो चुका है और यह केवल कुछ हिस्सों के सहारे टिका हुआ है। मुहल्ले के निवासी संजय दूबे, श्रवण, जितेंद्र कुमार, सोनू और विजय ने बताया कि तेज आंधी या बारिश में यह पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षतिग्रस्त पोल को बदलने के लिए विद्युत विभाग को कई बार सूचित किया जा चुका है। इस संबंध में सिसवा विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी तुषार सिंह ने जानकारी दी कि उन्हें जर्जर पोल की सूचना मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पोल को शीघ्र ही बदल दिया जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा में जर्जर बिजली पोल से हादसे का खतरा:तीन माह से खराब, शिकायत के बाद भी नहीं बदला गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












