HomeUncategorizedराप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

राप्ती की लहरों पर पूरी शान से लहराया तिरंगा

 

 

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को ओर से बोट रैली का आयोजन

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) समेत अन्य अधिकारियों ने लहराया तिरंगा

 

 

 

श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बोट रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राप्ती की उफनाती लहरों पर तिरंगा शान से फहराता रहा। राप्ती नदी के किनारे ग्रामीणों ने नारे लगाकर बोट रैली का स्वागत किया। बोट रैली का नेतृत्व अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) ललित कुमार ने किया। इस रैली मे राज्य आपदा मोचन बल की 04 और फ्लड पीएसी की 02 बोट सम्मिलित हुईं।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ललित कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर बोट रैली का आयोजन किया गया है जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ साथ विभागीय तैयारियों का परीक्षण करना भी है। राप्ती नदी जनपद मे बाढ़ का प्रमुख कारक है ऐसे मे राष्ट्रध्वज से लैस बचाव नौकाओं के प्रदर्शन से आम जन में न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान का भाव और बढ़ेगा बल्कि उन्हें सुरक्षा का भी एहसास होगा।

जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि तिरंगा रैली का आयोजन राष्ट्रध्वज के सम्मान मे किया गया है इस अवसर पर हम जनपद वासियों को यह विश्वास दिलाते हैं कि किसी भी प्रकार के संकट मे आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सदैव आपकी सेवा के लिए कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर एसडीएम भिनगा आशीष भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी आपदा प्रवीण यादव, नायब तहसीलदार भिनगा, एसडीआरएफ से निरीक्षक सुशील कुमार, एसडीआरएफ उपनिरीक्षक अनुपम, फ्लड पीएसी से पीसी उत्तम कुमार, लेखपाल मनीष आर्या समेत भारी संख्या मे ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments