HomeUncategorizedजिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं

जिलाधिकारी ने जनता दर्शन के दौरान सुनी जनसमस्याएं

 

 

सभी अधिकारी कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर करें जनसुनवाई-जिलाधिकारी

 

 

श्रावस्ती जनसिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसलिए जनशिकायतों के निस्तारण में शिथिलता कदापि न बरती जाए। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के समय अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के लापरवाही की कोई शिकायतें प्राप्त होती हैं, तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे कि प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री जी के भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को लागू किया जा सके।

उक्त निर्देश कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करने के दौरान जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने दिए है। इस दौरान जिलाधिकारी को 17 शिकायतें प्राप्त हुई, जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी, इन शिकायतों को एक सप्ताह में निराकरण कर रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments