#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कौड़ीकोल गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यह मंदिर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में आता है। सावन के पवित्र महीने में यहां दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। मंदिर में दर्शन करने आए आलोक पांडे ने बताया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति यहां गहरी आस्था है। मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से यहां आता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर पर दो बार वज्रपात (बिजली गिरने) की घटना हो चुकी है। दोनों बार केवल मंदिर के शिखर पर स्थित कलश को ही मामूली क्षति पहुंची, जबकि पूरा मंदिर सुरक्षित रहा। यह घटना मंदिर की दिव्यता और अनूठी पहचान को दर्शाती है। रामपुर निवासी अभिषेक, पोखरा निवासी संजय और कौड़ीकोल निवासी अरुण जैसे स्थानीय निवासियों ने भी मंदिर की विशेषताओं और महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कौड़ीकोल शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार उमड़ी भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












