Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब:बोकड़ा जंगल में सावन के दूसरे...

शिव मंदिर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब:बोकड़ा जंगल में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालु पहुंचे


महराजगंज के सदर विकासखंड के पकड़ी चौराहे से लगभग 500 मीटर पूरब अमृता फूड कार्नर के सामने से एक किलोमीटर अंदर बोकड़ा जंगल में स्थित शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को आधी रात से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आसपास के गांवों और क्षेत्रों से भक्त दुर्गम रास्तों से होकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। बताया जाता है कि इस मंदिर में करीब 10 वर्षों से श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हुआ। इससे पहले यहां एक विशाल मिट्टी का टीला था, जहां भगवान भोलेनाथ का शिवलिंग दिखाई देता था। शिवलिंग के दर्शन के बाद लोगों की आस्था बढ़ती गई और धीरे-धीरे यहां पूजा-अर्चना का सिलसिला प्रारंभ हो गया। समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हुई। महाशिवरात्रि और सावन माह के प्रत्येक सोमवार को बड़ी संख्या में भक्त यहां पहुंचकर जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करने लगे। इससे क्षेत्र में मंदिर के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा स्थापित हो गई। मंदिर के संरक्षक एवं निर्माणकर्ता चिउरहा निवासी अयोध्या गुप्ता ने बताया कि करीब नौ वर्ष पहले उन्हें जंगल में इस शिवलिंग के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने यहां पूजा-अर्चना शुरू की और मंदिर निर्माण का संकल्प लिया। गुप्ता ने बताया कि भोलेनाथ की कृपा और लोगों के सहयोग से निर्माण कार्य शुरू हुआ। तमाम कठिनाइयों के बावजूद मंदिर बनकर तैयार हुआ। मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने जगह-जगह चंदा एकत्र कर आर्थिक सहयोग किया। आज यह दुर्गम जंगल के बीच स्थित विशाल शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। क्षेत्रीय लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वर्षभर यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता रहता है। मंदिर के पुजारी बाबा रामवृक्ष दास जी महाराज ने भी इस बात की पुष्टि की कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करता है, भोलेनाथ उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments