Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कृमि मुक्ति दिवस पर 3648 बच्चों को एल्बेंडाजोल दी गई:दिग्विजयनाथ कॉलेज में...

कृमि मुक्ति दिवस पर 3648 बच्चों को एल्बेंडाजोल दी गई:दिग्विजयनाथ कॉलेज में जागरूकता रैली भी निकाली गई


महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में सोमवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। इस दौरान करीब 3648 छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवकों ने कृमि संक्रमण से बचाव और स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एक रैली भी निकाली। प्रार्थना सभा में लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृमि मुक्ति दिवस बच्चों के स्वास्थ्य सुधार और पोषण स्तर को बेहतर बनाने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि पेट के कीड़ों का संक्रमण बच्चों के शारीरिक विकास और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। लेफ्टिनेंट शेषनाथ ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई रखने और स्वस्थ आदतों को अपनाने की अपील की। इसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवक पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर विद्यालय से चौक छावनी होते हुए ठेकी चौराहा पहुंचे और वापस विद्यालय लौटे। रैली के दौरान उन्होंने कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments