बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर अदरौना में रविवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह ग्राम चौकीदार महगू पुत्र रामअचल ने सूचना दी कि बृजमनगंज-फरेन्दा मुख्य मार्ग पर विशुनपुर अदरौना ग्रामसभा के अंतर्गत सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक मय हमराह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि करीब 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव सड़क किनारे चित अवस्था में पड़ा था। गहनता से जांच करने पर मृतक के सिर, पैर, हाथ और कंधे पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रथमदृष्टया मृत्यु का कारण सड़क दुर्घटना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कर उसे नियमानुसार प्राइवेट वाहन से महाराजगंज मोर्चरी हाउस भेज दिया है। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला:शरीर पर चोट के निशान, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












