सोमवार शाम शिव धाम ईटहिया से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्राली घोड़हवा-निचलौल-चौक मार्ग पर टीकर पड़री सिवान के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा सड़क किनारे पानी से भरे एक गड्ढे में हुआ। इस दुर्घटना में 12 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पिपरिया गुरु गोविंद राय गांव के निवासी श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्राली से शिव धाम ईटहिया दर्शन करने गए थे। शाम को घर लौटते समय टीकर-पड़री सिवान के पास ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्राली में सवार कई श्रद्धालु पानी में फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला। घायलों में रागिनी (25) और सोनिया (6) भी शामिल हैं। दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रागिनी की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी घायल अब खतरे से बाहर हैं। हादसे की सूचना मिलते ही चौक थानाध्यक्ष मनीष पटेल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत-बचाव कार्य में सहयोग किया और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को भी संभाला। ग्रामीणों के अनुसार, पड़री सिवान के पास सड़क की स्थिति ठीक नहीं है और रात में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था का अभाव है। इसी कारण यहां अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने, चेतावनी बोर्ड लगाने और उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी:ईटहिया से लौटते समय पड़री सिवान के पास हुआ हादसा, कई घायल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












