#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के कप्तानगंज ब्लॉक परिसर की हालत बदहाल है, जबकि यह लाखों कांवड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण विश्राम स्थल है। ब्लॉक प्रशासन द्वारा परिसर की सफाई न कराए जाने से श्रद्धालुओं में नाराजगी है। इस संबंध में एडीओ पंचायत से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। हाईवे से सटा कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र कांवड़ मार्ग पर सबसे संवेदनशील स्थानों में से एक माना जाता है। लाखों की संख्या में कांवड़िए यहां रुककर थोड़ी देर विश्राम करते हैं। इसके बावजूद, परिसर की खराब स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है। कांवड़ यात्रा पर निकले श्रद्धालु राम सुरेश ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “जब ब्लॉक प्रशासन अपने ही परिसर को साफ-सुथरा नहीं रख सका, तो आगे कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं का क्या हाल होगा, यह सोचने वाली बात है।” उन्होंने जोर दिया कि इतने महत्वपूर्ण स्थान की सुध लेने वाला कोई नहीं है, जबकि यहां से इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुजरते और रुकते हैं। अन्य श्रद्धालु दिनेश, रमेश, विक्रम प्रजापति और उमेश शर्मा ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह ब्लॉक परिसर प्रशासन की उदासीनता का ही परिणाम है। श्रद्धालुओं ने कहा कि जब यह परिसर कांवड़ियों का विश्राम स्थल बनता है, तो प्रशासन को इसकी साफ-सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर पहले से ही तैयारी कर लेनी चाहिए थी। इस पूरे मामले में जब एडीओ पंचायत सुशील कुमार से बात करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर बंद मिला। इससे विभागीय पक्ष जानने का प्रयास सफल नहीं हो सका। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द ब्लॉक परिसर सहित पूरे कांवड़ मार्ग की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। उनका कहना है कि इससे विश्राम के लिए रुकने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ मार्ग पर बदहाल कप्तानगंज ब्लॉक परिसर:लाखों श्रद्धालुओं के विश्राम स्थल की सफाई नहीं, ADO का फोन बंद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












