HomeHealth & Fitnessकांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल...

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

  • कांवड़ यात्रा को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला

बिजनौर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में उत्पन्न परिस्थितियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए 10 अगस्त, सोमवार को जनपद के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने 9 अगस्त को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी किया है।

आदेश के अनुसार, जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों, मान्यता प्राप्त विद्यालयों, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों तथा उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त प्री-प्राइमरी से कक्षा-12 तक संचालित सभी विद्यालयों में सोमवार को अवकाश रहेगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने विकास क्षेत्र के विद्यालयों में आदेश का तत्काल पालन कराने तथा इसकी सूचना विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक समय से पहुंचाने को कहा गया है।

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लिया गया निर्णय प्रशासन की ओर से यह निर्णय कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़े यातायात, श्रद्धालुओं की आवाजाही और जिले में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments