Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दैनिक भास्कर खबर का असर:इकौना के कोलाभार मजगांव-सेमगढ़ा मार्ग पर मिट्टी-रैबिट डालने...

दैनिक भास्कर खबर का असर:इकौना के कोलाभार मजगांव-सेमगढ़ा मार्ग पर मिट्टी-रैबिट डालने का काम शुरू


श्रावस्ती जनपद के इकौना तहसील क्षेत्र में दैनिक भास्कर की खबर का असर देखने को मिला है। कोलाभार मजगांव, कुट्टिहार पुरवा से सेमगढ़ा जाने वाले मार्ग पर दो दिन पहले प्रकाशित खबर के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। सड़क को ऊंचा करने के लिए मिट्टी और रैबिट डालने का काम किया जा रहा है। यह मार्ग लंबे समय से जलभराव और कीचड़ की समस्या से ग्रस्त था, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। आए दिन लोग फिसलकर गिर जाते थे, और स्कूली बच्चों के कपड़े व किताबें भी खराब हो जाती थीं। सड़क पर मिट्टी और रैबिट डाले जाने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। सड़क को ऊंचाई देकर तैयार किए जाने से लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दैनिक भास्कर की खबर के प्रभाव की सराहना करते हुए कहा कि खबर प्रकाशित होने के महज दो दिन बाद ही समस्या पर कार्रवाई शुरू हो गई। ग्रामीणों ने इस त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments