Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी अरेस्ट:बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी को...

शादी का झांसा देकर रेप का आरोपी अरेस्ट:बृजमनगंज पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा


बृजमनगंज पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार को लेदवा चौराहे के पास से पकड़ा गया। यह मामला 6 अगस्त को सामने आया, जब सहजनवा बाबू टोला अजगरहा गांव निवासी अखिलेश गोड़ ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव का ही 26 वर्षीय युवक उनकी बहन के साथ छेड़खानी करता था और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था। शिकायत में यह भी बताया गया कि विरोध करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता था। तहरीर के आधार पर बृजमनगंज थाने में बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस भी जोड़ी गई। मुखबिर की सूचना पर आरोपी को 7 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर 12:40 बजे गिरफ्तार किया गया। उसे लेदवा चौराहे के पास बृजमनगंज-उसका बाजार मार्ग से पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान 26 वर्षीय ग्राम पंचायत सहजनवा बाबू टोला अजगरहा, थाना बृजमनगंज, जनपद महाराजगंज का निवासी के रूप में हुई। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा और कांस्टेबल अमरनाथ राय शामिल थे। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments