Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध घायल:देईसांड़-बानपुर मार्ग पर हादसा, कैली...

पिकअप की चपेट में आने से वृद्ध घायल:देईसांड़-बानपुर मार्ग पर हादसा, कैली रेफर

#बस्ती_न्यूज

लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़-बानपुर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक अज्ञात पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर किया गया है। यह घटना दुबौली गांव निवासी 70 वर्षीय जलाल गुप्ता पुत्र घोलई के साथ हुई। वे शुक्रवार को देईसांड़ स्थित बैंक में लेनदेन का कार्य निपटाने साइकिल से जा रहे थे। देईसांड़ के निकट संजय डीजे के पास पहुंचने पर एक तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से घायल जलाल गुप्ता को पीएचसी बनकटी पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली रेफर कर दिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments