HomeHealth & Fitnessसेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

लखनऊ। गुरुवार नगर निगम लखनऊ के जलकल विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद 31 जुलाई 2026 को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में गुरुवार को ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके सेवाकाल और विभाग के प्रति दिए गए योगदान की सराहना की।

31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में लेखाधिकारी पंकज कुमार सोती, गैंगमैन त्रिवेणी, सीवर सफाई कर्मचारी पुन्नू, सीवर सफाई कर्मचारी हरीश, चौकीदार हरि प्रकाश, गैंगमैन सरोज कुमारी, पम्प ऑपरेटर दिलीप कुमार श्रीवास्तव, पम्प ऑपरेटर इन्द्र देव प्रसाद, गैंगमैन शिव कुमार सिंह, पम्प ऑपरेटर राना प्रताप सिंह, पम्प ऑपरेटर सुरेश कुमार, लिपिक श्रेणी-2 राम जी मिश्रा, गैंगमैन चांदी प्रसाद त्रिपाठी तथा प्रधान लिपिक प्रदीप कुमार सक्सेना शामिल हैं। 

महापौर सुषमा खर्कवाल  ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जलकल विभाग के कर्मचारियों ने वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। शहर की जलापूर्ति और सीवर व्यवस्था सहित विभिन्न जनसेवाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विभाग और शहर के प्रति दिया गया उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments