Homeजिला / लोकल (Local News)इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज

इंदौर में आज से दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आगाज


इंदौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है।जनसम्पर्क अधिकारी पुष्पेन्द्र वास्कले ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश, उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीश,
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष, पश्चिमी क्षेत्र के उच्च न्यायालयों के विधिक सेवा समितियों के अध्यक्ष और पश्चिमी क्षेत्र के राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के सदस्य सचिव, न्यायिक अधिकारी और अन्य प्रतिष्ठित नागरिक शामिल होंगे।
 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments