निचलौल ब्लाक क्षेत्र के इटहिया धाम स्थित श्री पंचमुखी शिव मंदिर में 9 अगस्त, रविवार को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। श्रावण मास के पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम शाम सात बजे से शुरू होगा। मध्य प्रदेश से आ रहे सुप्रसिद्ध भजन गायक नीलम सिंह यादव, जो पूज्य रविंद्र जैन जी के कृपापात्र भी हैं, इस भजन संध्या में अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वे भगवान श्रीराम और भगवान शिव की भक्तिमय प्रस्तुतियों से मंदिर परिसर को भक्तिरस से सराबोर करेंगे। पंचमुखी शिव मंदिर प्रबंध समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालु भक्तों से सपरिवार इस भजन संध्या में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लेने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। मंदिर प्रबंध समिति के गोस्वामी मुन्ना गिरी ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भजन संध्या को सफल बनाने का आह्वान किया है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सावन पर इटहिया धाम में 9 अगस्त को भजन संध्या:भजन गायक देंगे श्रीराम-शिव भक्तिमय प्रस्तुतियां
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












