Homeक्राइम (Crime)बांदा में मुर्गी फार्म पर फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक,...

बांदा में मुर्गी फार्म पर फंदे से लटका मिला 25 वर्षीय युवक, कारोबार में नुकसान की बात कहकर घर से निकला था

बांदा: बीती रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद 25 वर्षीय युवक ने कहा, “मुर्गी फार्म जा रहा हूं…” लेकिन इसके बाद वह दोबारा घर नहीं लौट सका। देर रात मुर्गी फार्म पहुंचे बड़े भाई ने युवक को छप्पर में फंदे से लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

घटना मरका थाना क्षेत्र के कुमेंढा गांव की है। गांव निवासी पुष्पेंद्र कुशवाहा गांव से करीब 500 मीटर दूर मुर्गी फार्म चलाता था। परिजनों के मुताबिक,बीती रात उसने परिवार के साथ खाना खाया। इसी दौरान उसने मुर्गी के कारोबार में काफी नुकसान होने की बात कही थी। पिता ने उसे समझाते हुए कहा था कि धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

Also Read: UP बीजेपी ने जारी की क्षेत्रीय व मोर्चा प्रभारियों की सूची, राम प्रताप सिंह चौहान को पश्चिमी यूपी की कमान, देखें पूरी लिस्ट

रात करीब एक बजे पुष्पेंद्र का बड़ा भाई धर्मेंद्र बांदा से वापस आया। देर रात होने के कारण वह घर जाने के बजाय सीधे मुर्गी फार्म पहुंचा। वहां का दृश्य देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पुष्पेंद्र छप्पर में लगी धन्नी से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला।

Also Read: UP Election 2027: बीजेपी का ‘कमल साथी’ ऐप बना चुनावी हथियार, AI से होगी बूथ-बूथ की मॉनिटरिंग

घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतक तीन भाइयों और चार बहनों में तीसरे नंबर का था। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मरका थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments