#बस्ती_न्यूज
रविवार रात अयोध्या-बस्ती फोरलेन हाईवे पर छावनी क्षेत्र में हजारों की संख्या में शिवभक्त कांवरिये पदयात्रा करते दिखे। ये कांवरिये ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष के साथ नाचते-गाते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनके लिए भोजन प्रसाद का भी वितरण किया गया। छावनी क्षेत्र के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास कांवरियों की भारी भीड़ देखी गई। जानकारी के अनुसार, रविवार रात भर कांवरियों का यह सिलसिला जारी रहा। क्षेत्र के पचवस, छावनी, रेड़वल और बबुरहवा के पास कांवरिये डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए चल रहे थे। चौकड़ी टोल प्लाजा के पास ढुहवा में सीताराम चैरिटेबल ट्रस्ट के संचालक रवि मिश्रा द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा विगत कई वर्षों से अनवरत चल रहा है, जहां रात्रि में भी कांवरियों के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर अतुल शर्मा, सर्वेश शर्मा, विजय कुमार, दीपक सहित दर्जनों लोग सेवा कार्य में मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर चौकड़ी टोल प्लाजा पर एक पुलिस कैंप भी स्थापित किया गया है, और कांवरियों के मार्ग में जगह-जगह पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
अयोध्या-बस्ती हाईवे पर कांवरियों का हुजूम:रात में नाचते-गाते हुए भंडारे में भोजन प्रसाद का वितरण
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












