महराजगंज जिले के सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नौतनवा के हरदी डाली चौराहे से सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थनगर तक बिजली की मुख्य सप्लाई लाइन पर पेड़ गिरने के कारण कई घंटों तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 10 बजे बिजली की मेन सप्लाई लाइन पर पेड़ गिर गया। इसके बाद हरदी डाली चौराहे से लेकर सोनौली के वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थनगर समेत आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग की टीम को इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पेड़ को हटाने और क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। बिजली बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को उमस और गर्मी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घरों और दुकानों में पंखे, कूलर सहित अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। वहीं, बिजली पर निर्भर छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को भी परेशानी उठानी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्य लाइन में आई खराबी के कारण कुछ क्षेत्रों में करीब पांच घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जबकि हरदी डाली चौराहे से सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 सिद्धार्थनगर तक कई इलाकों में सुबह 10 बजे से शाम करीब 7:30 बजे तक लगभग साढ़े नौ घंटे तक बिजली संकट बना रहा। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से मांग की कि मुख्य बिजली लाइनों के आसपास खड़े पेड़ों की समय-समय पर छंटाई कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या से बचा जा सके। एसडीओ सतीश रावत ने बताया कि मामला संज्ञान में है और लाइट खराब होने की वजह से समस्या हो रही थी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोनौली में बिजली की मुख्य लाइन पर गिरा पेड़:नौतनवा से सिद्धार्थनगर तक कई घंटों तक गुल रही आपूर्ति
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












