HomeUncategorizedसाइबर थाना बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के कुल...

साइबर थाना बलरामपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से साइबर फ्रॉड के कुल ₹5,07,629/- पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया*

 

 

 

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* शिकायतकर्ता रवि चन्द्र सोनी निवासी भगवतीगंज, थाना कोतवाली देहात, जनपद बलरामपुर द्वारा दिनांक 04.08.2026 को साइबर थाना, जनपद बलरामपुर पर उपस्थित होकर प्रार्थना-पत्र दिया गया। शिकायतकर्ता ने अवगत कराया कि साइबर अपराधियों द्वारा इन्वेस्टमेंट (Investment) के नाम पर अधिक लाभ का झांसा देकर उनसे विभिन्न माध्यमों से कुल ₹5,07,629/- (पाँच लाख सात हजार छह सौ उनतीस रुपये) की धनराशि अपने खातों में स्थानांतरित करा ली गई। शिकायतकर्ता को लगभग दो माह तक धनराशि वापस करने का आश्वासन देकर टालमटोल किया जाता रहा, किन्तु जब धनराशि वापस नहीं की गई तथा अपने साथ साइबर धोखाधड़ी होने का एहसास हुआ, तब शिकायतकर्ता ने दिनांक 04.08.2026 को साइबर थाना, जनपद बलरामपुर में लिखित शिकायत प्रस्तुत की।

 

आज दिनांक 06.08.2026 को *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार* के निर्देशन *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर श्री वीरसेन सिंह के नेतृत्व में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के क्रम में साइबर थाना बलरामपुर द्वारा प्रभावी विधिक कार्यवाही करते हुए एक साइबर ठगी के प्रकरण में पीड़ित को राहत प्रदान की गई।

 

शिकायत प्राप्त होते ही साइबर थाना बलरामपुर द्वारा तत्काल आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं संबंधित बैंक/वित्तीय संस्थाओं से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप शिकायतकर्ता की संपूर्ण ₹5,07,629/- (100%) धनराशि मात्र 03 दिवस के भीतर उसके बैंक खाते में वापस कराई गई। धनराशि वापस प्राप्त होने पर शिकायतकर्ता ने साइबर थाना बलरामपुर एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

*जनसामान्य से अपील*

यदि आपके साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है, तो तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। समय पर सूचना देने से धनराशि वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

 

*”साइबर सुरक्षा – आपकी सुरक्षा””साइबर सुरक्षा – आपकी सुरक्षा”*

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments