Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)श्रावस्ती मे 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:निशानदेही पर घर से अवैध...

श्रावस्ती मे 15 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:निशानदेही पर घर से अवैध बंदूक बरामद, दो थानों की पुलिस ने की कार्रवाई


श्रावस्ती। जनपद की कोतवाली भिनगा और हरदत्तनगर गिरंट पुलिस की संयुक्त टीम ने 15 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त हजरत अली उर्फ मौलवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार 2:00 बजे के बाद बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से एक अवैध SBML (सिंगल बैरल मजल लोडिंग) बंदूक भी बरामद की। इस बरामदगी के आधार पर कोतवाली भिनगा में आर्म्स एक्ट के तहत एक नया मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, हजरत अली उर्फ मौलवी पुत्र जहूर निवासी लौकीपुरवा, पतिझिया, थाना कोतवाली भिनगा के खिलाफ भिनगा जंगल में अवैध शस्त्र फैक्ट्री की बरामदगी से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। इसके अतिरिक्त, 5 जून 2026 को भिनगा जंगल में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के संबंध में भी उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वह इन दोनों मामलों में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम को 7 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ग्राम परसा डेहरिया, थाना मल्हीपुर क्षेत्र में मौजूद है। इस सूचना पर हरदत्तनगर गिरंट प्रभारी निरीक्षक महिमानाथ उपाध्याय और कोतवाली भिनगा प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। टीम ने रणवीर सिंह के मकान के पास से हजरत अली उर्फ मौलवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके पैतृक घर ग्राम लौकीपुरवा से अवैध SBML बंदूक बरामद की। इस बरामदगी के संबंध में कोतवाली भिनगा में मुकदमा अपराध संख्या 371/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ कोतवाली भिनगा में वर्ष 2016 से अब तक कुल चार मुकदमे दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments