महराजगंज के निचलौल ब्लॉक क्षेत्र स्थित ग्राम सभा बजहा उर्फ अहिरौली में विकसित अमृत सरोवर ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। मिशन अमृत सरोवर के तहत तैयार किए गए इस सरोवर को इसकी बेहतरीन सुंदरता, निर्माण की गुणवत्ता और शानदार रखरखाव के लिए प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च रैंकिंग मिली है। ग्राम प्रधान अरविंद कुशवाहा ने बताया कि अमृत सरोवर का निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और कड़ी मेहनत के साथ पूरा कराया गया है। इसके रखरखाव और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरोवर की आकर्षक साज-सज्जा और स्वच्छ वातावरण के कारण प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने पहुंच रहे हैं। लोग सरोवर के किनारे फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं, जिससे यह क्षेत्र में पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बन गया है। ग्राम प्रधान ने इस सफलता का श्रेय पूर्व सचिव पिंटू रौनियार के योगदान को भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व सचिव के सतत मार्गदर्शन, कड़ी निगरानी और बेहतर कार्यप्रणाली के कारण ही निर्माण कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा हो सका। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह अमृत सरोवर अब केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की पहचान और स्वाभिमान बन चुका है। यह उपलब्धि अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत है कि ईमानदारी, गुणवत्ता और जनसहभागिता से काम किया जाए, तो विकास कार्यों में बड़े से बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज का अमृत सरोवर यूपी में नंबर-1:निचलौल के बजहा उर्फ अहिरौली सरोवर को मिली पहचान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












