HomeHealth & Fitnessनिशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

निशुल्क चिकित्सा शिविर में 150 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य का लाभ

WhatsApp Image 2026-08-06 at 4.12.37 PM
लखनऊ। राजधानी में एक शताब्दी से अधिक समय से स्थापित श्री मूलचन्द रस्तोगी औषधालय पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से गुरूवार को मूलचन्द रस्तोगी ट्रस्ट परिसर , नादान महल रोड , यहियागंज में उपरोक्त निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन रस्तोगी समाज में प्रथम पद्म श्री सम्मान से सम्मानित डा॰ नवजीवन रस्तोगी के द्वारा किया गया । शिविर में औषधि विशेषज्ञ चिकित्सक श्वास एवं दमा रोग डा॰ विनय मिश्र , मधुमेह रोग: डा॰ संदीप अग्रवाल , स्त्री रोग : डॉ॰ अंशुमाला रस्तोगी , फिजियन : डॉ॰ ऋतु राज गुप्ता , आयुर्वेद : डॉ॰ मयंक गुप्ता , होम्योपैथी : डॉ॰ आर सी गुप्ता, नेत्र रोग: डॉ॰ करीम एवं न्यूयरोपैथी : डॉ अश्विन मौर्य उपस्थित रहे । भारी वर्षा के बीच भी 106 मरीजों ने विभिन्न डॉक्टरों से परामर्श किया और 38 मरीजों ने विभिन्न पैथोलॉजी जांच कराई । लगभग बाईस वर्षों से बंद पड़े श्री मूलचन्द रस्तोगी ट्रस्ट औषधालय में भारी बारिश के बाद भी चार घंटे में लगभग 150 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया यह बहुत बड़ी उपलब्धि है ।

बताते चलें कि सन 1918 में मूलचन्द रस्तोगी आयुर्वेदिक महाविद्यालय, आयुर्वेदिक अस्पताल एवं आयुर्वेदिक औषधि निर्माण केंद्र की स्थापना मूलचन्द रस्तोगी के सुपुत्र जुगल किशोर रस्तोगी ने की थी । लगभग अस्सी वर्ष इस प्रकल्प से धर्मार्थ सेवा जन साधारण को प्रदान की गई थी । मुख्यतः इसी परिवार की बहू स्त्री रोग विशेषज्ञ आयुर्वेदाचार्य  डॉक्टर कमला रस्तोगी ने जीवन पर्यन्त साठ साल से अधिक समय तक हॉस्पिटल में निशुल्क सेवा प्रदान की थी । परिवार में कार्यकर्ताओं के आभाव में ये सेवाएं स्थगित करनी पड़ी थीं ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments