#बस्ती_न्यूज
बस्ती पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। हर्रैया थाना पुलिस ने भिटियहवा मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 3.300 किलोग्राम अवैध गांजा और 550 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल से गांजा लाकर क्षेत्र में राहगीरों और ट्रक चालकों को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुड़घाट चौराहे पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लोग गांजा लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। भाग रहे तस्करों को पीछा कर पकड़ा उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्र और अजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भिटियहवा मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू की। पुलिस को देखकर दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन टीम ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हटवा तरना निवासी मो. मुस्तफा उर्फ मदन और बरहाकला निवासी दिलशाद के रूप में हुई है। तलाशी में बरामद हुआ 3.3 किलो गांजा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 के तहत आरोपियों की तलाशी ली गई। पुलिस के अनुसार, मो. मुस्तफा के पास से 1.700 किलोग्राम गांजा और 250 रुपये नकद मिले, जबकि दिलशाद के पास से 1.600 किलोग्राम गांजा और 300 रुपये बरामद किए गए। वीडियोग्राफी के बीच पूरी की गई कार्रवाई पुलिस ने बरामद गांजे का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया और उसका नमूना सील किया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पुलिस ने बताया कि विधिक प्रक्रिया के तहत धारा 105 BNSS के प्रावधानों का पालन किया गया है। एनडीपीएस एक्ट में दर्ज हुआ मुकदमा हर्रैया थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है। तस्करी पर रोक लगाने को जारी रहेगा अभियान पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्र, हेड कांस्टेबल वरुण राय, कांस्टेबल शिव यादव और धर्मेन्द्र यादव शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
नेपाल से गांजा लाकर बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार:बस्ती पुलिस ने 3.3 किलो अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












