महाराजगंज के चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन एनसीसी, एनएसएस और भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश से टीबी रोग को समाप्त करने के लिए जन-जन में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ 9 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। इसका लक्ष्य रोगियों को आर्थिक और पोषण संबंधी सहायता प्रदान करना तथा समाज की भागीदारी से टीबी को जड़ से मिटाना है। अभियान का उद्देश्य टीबी की घटनाओं और मृत्यु दर को तेजी से कम करके भारत को टीबी मुक्त बनाना है। कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेट्स, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, भारत स्काउट्स गाइड्स और अन्य छात्र-छात्राओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली भी निकाली गई। प्रधानाचार्य डॉ. हरिंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली विद्यालय से शुरू होकर चौक मंदिर, ठेकी चौराहा और चौक छावनी होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर, बैनर और तख्तियां लेकर ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के नारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस पूरे कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन बिनोद कुमार विमल द्वारा किया गया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट शेषनाथ, लेफ्टिनेंट तुलसी प्रसाद, रामसुखी यादव, बलवीर सिंह, डॉ. पंकज कुमार गुप्त सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दिग्विजयनाथ कॉलेज में टीवी मुक्त भारत अभियान पर कार्यक्रम:प्रधानाचार्य ने बताया, टीबी उन्मूलन है मुख्य लक्ष्य
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












