श्रावस्ती जिले की तुरहनी बलराम ग्राम सभा में सड़क किनारे एक खुला नाला बह रहा है। नाली न होने के कारण इसका दुर्गंधयुक्त पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह नाला थाना सोनवा और ब्लॉक गिलौला के अंतर्गत आता है। खुले में बहने वाले इस पानी से पूरे क्षेत्र में लगातार दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं बढ़ गई हैं। स्थानीय निवासियों को इस रास्ते से आने-जाने में काफी दिक्कत होती है। राकेश, उमेश, दुर्गेश, मुकेश और छोटू सहित कई लोगों ने बताया कि वे लंबे समय से इस समस्या का सामना कर रहे हैं और प्रशासन से इसके स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। ग्राम प्रधान फकीरें जी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इस समस्या का निराकरण कुछ दिनों में किया जाएगा।
श्रावस्ती के तुरहनी बलराम में खुला नाला:सड़क किनारे बहने से गंदगी, मच्छर और बीमारियों का खतरा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












