महाराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बेलवाकाजी स्थित पुल पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। मोरंग-बालू से लदा एक ट्रेलर (यूपी 53 एचटी 8927) अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए पलट गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बागापार चौकी पुलिस, डायल-112 और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत कार्य में जुट गईं। दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पलटे हुए ट्रेलर को दो क्रेनों की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद सड़क से हटाया जा सका। चालक ने आरोप लगाया है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोग ट्रेलर की बैटरी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। शुक्रवार को सुबह से वाहन मालिक की मौजूदगी में प्रशासन की निगरानी में दो क्रेन बुलाकर कई घंटे की मशक्कत के बाद पलटे ट्रेलर को बाहर निकाला गया। हादसे में पुल की रेलिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के बेलवाकाजी पुल पर पलटा मोरंग-बालू लदा ट्रेलर:रेलिंग तोड़कर गिरा, दो क्रेनों से घंटों बाद निकाला गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












