Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)अयोध्या-बस्ती हाईवे कांवड़ियों से केसरियामय, जगह-जगह स्वागत:पुलिस-स्वास्थ्य टीम ने कराया जलपान, शिव...

अयोध्या-बस्ती हाईवे कांवड़ियों से केसरियामय, जगह-जगह स्वागत:पुलिस-स्वास्थ्य टीम ने कराया जलपान, शिव स्वरूप में दिखे कांवरिया

#बस्ती_न्यूज

रविवार को अयोध्या से बस्ती के भदेश्वरनाथ धाम तक जाने वाला हाईवे कांवरियों से केसरियामय हो गया। शिवभक्तों का जगह-जगह स्वागत किया गया, वहीं पुलिस और स्वास्थ्य टीमों ने भी उनकी सेवा की। छावनी थाने के पास लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में एक घायल महिला कांवरिया को मेडिकल टीम ने प्राथमिक उपचार दिया। ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा हाईवे गूंज उठा। छावनी क्षेत्र के सिरौलीबाबू में बस्ती के भूवर निरंजन के कांवरिया समूह की भगवान शिव परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। पचवस गांव के पास गणेशपुर निवासी शिव भक्त टिसुर चौहान अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी वैष्णवी को कंधे पर बैठाकर अयोध्या से जल लेकर बाबा भदेश्वरनाथ के जलाभिषेक के लिए जा रहे थे। टिसुर पिछले पांच वर्षों से यह पदयात्रा कर रहे हैं, लेकिन इस बार वह पहली बार अपनी पत्नी और बच्चों को साथ ले गए हैं। बबुरहवा के पास महादेव के स्वरूप में जाते कांवरिया और उनके साथियों की टोलियां भक्तिमय माहौल बना रही थीं। कुछ कांवरिया सड़क किनारे विश्राम करते भी दिखे, जबकि चौकड़ी टोल प्लाजा के पास कांवरिया टोलियां सेल्फी लेकर इन पलों को मोबाइल में कैद करती नजर आईं। छावनी थाने के सामने एस.एस.आई. सतेंद्र यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम कांवरियों को जलपान कराने और उनकी सेवा में जुटी रही।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments