#बस्ती_न्यूज
बस्ती के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में आयोजित साप्ताहिक स्वास्थ्य आरोग्य मेले में क्षेत्र से पहुंचे मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाएं और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। मेले में मुख्य रूप से सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। चिकित्सकों ने बदलते मौसम को देखते हुए खान-पान और स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी। स्वास्थ्य मेले में डॉ. अहमद ने करीब 20 मरीजों का परीक्षण किया। लैब टेक्नीशियन मुनीराम और सुभाष चंद्र आजाद ने मरीजों के नमूने लेकर जांच की। शिवानी, सुहानी, शंभू, शीला, दिलीप, श्याम सुंदर, सरवन कुमार, रागनी और विपिन शुक्ला समेत अन्य मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। मरीजों को इलाज मिला, सुविधाएं बदहाल स्वास्थ्य मेले के दौरान पीएचसी परिसर की बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब मिली। परिसर में बने शौचालय टूटे-फूटे और गंदगी से भरे हुए थे। वहीं, पीने के पानी की व्यवस्था भी लंबे समय से खराब बताई जा रही है। सांसद निधि से स्थापित जल निगम की पानी की व्यवस्था भी निष्क्रिय पड़ी है। शौचालय की खराब स्थिति के कारण मरीजों, खासकर महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परिसर में सफाई कर्मचारी नियुक्त होने का बोर्ड लगा है, लेकिन मौके पर सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य केंद्र में नियमित सफाई और पेयजल व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों को इलाज के साथ जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी मिल सकें।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती के बनकटी पीएचसी में साप्ताहिक स्वास्थ्य आरोग्य मेला:20 मरीजों की हुई जांच
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












