#बस्ती_न्यूज
बस्ती के हर्रैया में राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर रविवार शाम कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर की गर्मी में विश्राम के बाद, बड़ी संख्या में शिवभक्त ‘बम-बम भोले’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारों के साथ अपने गंतव्य शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं । इस यात्रा में 4 वर्षीय बाल कांवड़िया कार्तिक प्रजापति विशेष आकर्षण का केंद्र बने। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालु विभिन्न रूपों में नजर आ रहे हैं । कुछ भक्त भगवान शिव और माता पार्वती का वेश धारण कर नृत्य कर रहे है, जबकि कुछ हनुमान और जामवंत के स्वरूप में झूमते दिखे। इन झांकियों ने यात्रा के माहौल को भक्तिमय बना दिया। कांवड़ियों की सुविधा और सेवा के लिए जगह-जगह भंडारों और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ‘राजू’ ने एक विशाल भंडारे का प्रबंध किया। राजीव दीक्षित चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. दीनानाथ पटेल ने श्रद्धालुओं के उपचार और विश्राम के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस शिविर का उद्घाटन उप जिलाधिकारी (SDM) हर्रैया उमाकांत तिवारी ने किया। हर्रैया पुलिस ने भी भक्तों की सेवा के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया है। इस यात्रा में गणेशपुर (बस्ती) निवासी विष्णु प्रजापति और पूजा देवी के 4 वर्षीय पुत्र कार्तिक प्रजापति ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इतनी कम उम्र में नन्हा कार्तिक अयोध्या से पैदल जल भरकर बाबा भादेश्वर नाथ धाम में जलाभिषेक करने निकला है। कार्तिक के इस दृढ़ संकल्प को देखकर लोग भावुक हो उठे। बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल राजमार्ग पर पूरी तरह सतर्क है। यातायात को सुचारु रखने और शिवभक्तों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन के साथ-साथ पुलिसकर्मी लगातार गश्त कर रहे हैं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
NH पर उमड़ा कांवड़ियों का जनसैलाब:4 वर्षीय बाल कांवड़िया कार्तिक बने आकर्षण का केंद्र
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












