श्रावस्ती पुलिस के परिवार परामर्श केंद्र ने मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत एक पारिवारिक विवाद का शांतिपूर्ण समाधान कराया है। यह समाधान काउंसलिंग और आपसी संवाद के माध्यम से किया गया। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में हुई बैठक में दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। परिवार परामर्श केंद्र के प्रभारी शिवशरण गौड़, महिला थाना प्रभारी पुष्पलता, केंद्र के सदस्य रिजवान, महिला आरक्षी अर्चना रावत और नीतू कुशवाहा इस प्रक्रिया में मौजूद रहे। इनकी उपस्थिति में दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराई गई। काउंसलिंग के बाद आपसी सहमति बनी और दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता कराया गया। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विवाद वादी किताबुनिशा (पुत्री ननकन, निवासी ग्राम हेमपुर बड़रहवा, थाना सिरसिया) और प्रतिवादी शमसुद्दीन (पुत्र गोबर, निवासी दमदार मौजा वुपड़ा भगवानपुर, थाना मल्हीपुर) के बीच था। परिवार परामर्श केंद्र की पहल के बाद दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी सामंजस्य बनाए रखने और अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया।
श्रावस्ती में पारिवारिक विवाद का समाधान:मिशन शक्ति 5.0 के तहत परिवार परामर्श केंद्र ने कराया सुलह
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!











