Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)इटहिया शिवधाम में सावन पर जलाभिषेक:क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की गई...

इटहिया शिवधाम में सावन पर जलाभिषेक:क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए की गई कामना


निचलौल ब्लॉक के अंतर्गत 317-सिसवा विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध पंचमुखी शिवधाम इटहिया मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। जलाभिषेक के उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने भगवान शिव की आराधना करते हुए क्षेत्र की खुशहाली और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर पूरा शिवधाम ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर सिसवा विधानसभा के विधायक प्रेम सागर पटेल, निचलौल सीओ बसंत कुमार सिंह, निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, निपेंद्र सिंह, मेला प्रभारी बृजेश कुमार पाण्डेय, पुजारी मुन्ना गिरी और जितेंद्र कुमार त्रिपाठी सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों भक्तजन उपस्थित रहे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments