Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)दुबौलिया में किराना दुकान में निकला कोबरा:सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर...

दुबौलिया में किराना दुकान में निकला कोबरा:सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के दुबौलिया बाजार में रविवार रात करीब 10:50 बजे एक किराना व्यापारी की दुकान के अंदर इंडियन स्पेक्टिकल कोबरा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। दुकान में सांप को देखते ही व्यापारी और आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। सांप निकलने की सूचना मिलते ही लोगों ने दुकान के आसपास भीड़ लगा दी। किसी भी अनहोनी से बचने के लिए लोगों ने सांप को खुद पकड़ने की कोशिश करने के बजाय बैरागल निवासी सर्प मित्र को सूचना दी। सूचना मिलने पर सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया। सर्प मित्र ने बताया कि कोबरा अक्सर चूहे खाने की तलाश में घरों या दुकानों में आ जाते हैं। सांप के रेस्क्यू होने के बाद दुकान मालिक और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र ने लोगों से अपील की कि घर, दुकान या खेत में सांप दिखाई देने पर उसे मारने या खुद पकड़ने का प्रयास न करें। उन्होंने सलाह दी कि सुरक्षित दूरी बनाकर विशेषज्ञ या सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि सांप को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और किसी को नुकसान न पहुंचे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments