महराजगंज के लक्ष्मीपुर युवा ग्राउंड टीम की ओर से रविवार को ग्राम सभा शीशगढ़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और 1600 तथा 800 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे। दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश यादव, समाजसेवी अरविंद यादव, राम आशीष यादव, प्रहलाद मौर्य, मंजूर आलम, देवी प्रसाद, धनंजय त्रिपाठी, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, दीपलाल यादव और पुरुषोत्तम यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया। अतिथियों ने युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। 1600 मीटर में संदीप यादव रहे अव्वल 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में अरदौना, थाना निचलौल निवासी संदीप यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें मेडल के साथ सीलिंग फैन पुरस्कार के रूप में दिया गया। दोगहरा निवासी शैलेश यादव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें मेडल और मॉडल घड़ी प्रदान की गई। वहीं मंगलापुर निवासी अभय यादव तीसरे स्थान पर रहे। उन्हें मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। 800 मीटर दौड़ में भी प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। रुदलापुर निवासी सुभाष गौड़ ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मेडल और प्रेस प्रदान किया गया। बेलहियां निवासी विशाल रौनियार दूसरे स्थान पर रहे। उन्हें मेडल और मॉडल घड़ी देकर सम्मानित किया गया। जिगिनिहवां निवासी दीपक यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया, जिन्हें मेडल और शील्ड प्रदान की गई। 19 अन्य प्रतिभागियों का भी बढ़ाया उत्साह आयोजक कमेटी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अन्य युवाओं का भी उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता में शामिल 19 अन्य युवा प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रूप में मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेताओं को पुरस्कृत करना नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना भी है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कराने पर जोर दिया। मनोज यादव ने किया मंच संचालन कार्यक्रम का मंच संचालन अध्यापक मनोज यादव ने किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजक कमेटी के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर विपिन यादव, दशरथ, नजिंदर यादव, राजकुमार, कुलदीप, संदीप, प्रिंस, दीपेंद्र, गंगासागर, अक्षय प्रजापति, अकरम, साहबान और हरिकेश सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ते उत्साह को देखते हुए भविष्य में भी ग्रामीण स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रखा जाएगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
शीशगढ़ में लक्ष्मीपुर युवा ग्राउंड टीम ने कराई प्रतियोगिता:दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया दमखम, संदीप यादव और सुभाष गौड़ ने जीता पहला स्थान
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












