महाराजगंज के विकासखंड मिठौरा क्षेत्र की ग्राम सभा हड़खोड़ा स्थित शिव मंदिर में सावन माह के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर परिसर में पहुंचने लगे, जिससे पूरा वातावरण ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के स्वरूप बउरहवा बाबा को श्रद्धापूर्वक जल अर्पित किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। प्रशासन की देखरेख में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बारी-बारी से जलाभिषेक किया। भीड़ को नियंत्रित करने और भक्तों को असुविधा से बचाने के लिए स्थानीय सेवादारों और युवाओं ने सक्रिय सहयोग दिया। इस व्यवस्था में अनूप पांडेय डॉक्टर, चंद्रशेखर, मनीष पांडेय और जोखन कनौजिया सहित कई अन्य लोग जुटे रहे। सेवादारों ने श्रद्धालुओं को कतार में बनाए रखने के साथ-साथ मंदिर परिसर में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने में भी मदद की। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
हड़खोड़ा शिव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:सावन के दूसरे सोमवार पर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












