Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)रूपगढ़ में बारिश से मकान ढहा:विक्रमजोत विकास खंड में देर रात हुई...

रूपगढ़ में बारिश से मकान ढहा:विक्रमजोत विकास खंड में देर रात हुई घटना, कोई जनहानि नहीं

#बस्ती_न्यूज

विक्रमजोत विकास खंड के रूपगढ़ गांव में देर रात हुई लगातार बारिश के कारण एक मकान ढह गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना छावनी थाना क्षेत्र के रूपगढ़ निवासी रामशंकर के मकान के साथ हुई। रात भर हुई रिमझिम बारिश के कारण देर रात अचानक मकान का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। हादसे के समय रामशंकर का पूरा परिवार मकान से सटे बने टिन शेड में सो रहा था। इसी वजह से परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए और किसी को कोई चोट नहीं आई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया ग्रामीणों का कहना है ग्रामीणों ने तहसील और जिला प्रशासन से मांग की है कि राजस्व विभाग की टीम को तत्काल मौके पर भेजकर नुकसान का आकलन कराया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आपदा राहत निधि से आर्थिक सहायता, खाद्यान्न, और अन्य जरूरी सामग्री उपलब्ध कराई जाए।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments