#बस्ती_न्यूज
बस्ती के नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम मुड़िला कठार में आपसी विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम बासुदेव निवासी मुड़िला कठार ने बताया कि वह अपनी पत्नी से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान गांव के राममूरत, उनकी पत्नी सुनीता और पुत्र विराट वहां पहुंचे और कथित तौर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस घटना में उसे चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष राम प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मेडिकल परीक्षण तथा जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
मुड़िला कठार में मारपीट, तीन पर FIR:पत्नी से बातचीत के दौरान हमला; पुलिस ने जांच शुरू की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












