Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)पनियरा में जमीन हड़पने का आरोप:पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला...

पनियरा में जमीन हड़पने का आरोप:पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया


महाराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रामपुर (हवेली) गांव में कूटरचना और जालसाजी के जरिए भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गोरखपुर के चक्सा हुसैन, पचपेड़वा निवासी राकेश पुत्र स्व. बेचन ने पुलिस को बताया कि उनके दादा स्व. त्रिवेणी महाराजगंज तहसील के मौजा रामपुर (हवेली) में स्थित आराजी संख्या 497, रकबा 0.3800 हेक्टेयर भूमि के भूमिधर मालिक थे। त्रिवेणी के दो पुत्र बेचन और फूलचंद थे। बेचन के इकलौते पुत्र राकेश हैं, जबकि फूलचंद के पुत्र धर्मेंद्र और विनोद हैं। राकेश का आरोप है कि उनके पिता बेचन की मृत्यु 30 जनवरी 1978 को होने के बाद उनके चाचा फूलचंद ने कूटरचना और जालसाजी से उनकी जमीन अपने नाम करा ली। इसके बाद फूलचंद ने यह जमीन अपनी बहुओं उर्मिला और सुनीता के नाम बैनामा कर दी। शिकायत के अनुसार, सुनीता की मृत्यु के बाद उनके पुत्र कृष्णा चौहान और उर्मिला ने 12 दिसंबर 2025 को यह जमीन सुमन पत्नी राजकुमार के नाम बैनामा कर दी। राकेश का आरोप है कि उर्मिला, कृष्णा चौहान, धर्मेंद्र, विनोद चौहान और सुमन ने मिलकर धोखाधड़ी और कूटरचना कर उनकी पैतृक जमीन हड़प ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि राकेश की तहरीर के आधार पर उर्मिला, कृष्णा चौहान, धर्मेंद्र, विनोद और सुमन के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments