महराजगंज के सिसवा बाजार में निर्माणाधीन अमृत सरोवर में तीन बच्चों की डूबने से हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी (डीएम) गौरव सिंह सोगरवाल को पत्र सौंपा है। मीराबाई नगर निवासी रामलखन रावत, जो मृतकों में से एक बच्चे के पिता हैं, ने डीएम कार्यालय पहुंचकर यह पत्र दिया। उन्होंने वास्तविक दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पत्र में रामलखन रावत ने बताया कि उनके पुत्र रजत उर्फ रोहन सहित तीन मासूम बच्चों की अमृत सरोवर में डूबने से मृत्यु हो गई थी। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी द्वारा दर्ज एफआईआर में स्वयं यह उल्लेख किया गया है कि ठेकेदार द्वारा अधिक गहरी खुदाई की गई थी, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं लगाई गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था, जिसके कारण यह दुखद घटना हुई। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि इस निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं की शिकायतें पहले भी जिलाधिकारी से की गई थीं। इन शिकायतों पर 20.07.2026 को एक जांच समिति भी गठित की गई थी। इसके बावजूद, न तो निर्माण कार्य रोका गया, न सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई और न ही जांच समय पर पूरी हुई। परिवार का मानना है कि यदि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जाती तो इस दुर्घटना को रोका जा सकता था। पत्र में केवल ठेकेदार को ही नहीं, बल्कि नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती शकुन्तला जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी, संबंधित अवर अभियंता (जेई) तथा निर्माण कार्य की निगरानी एवं सुरक्षा के लिए उत्तरदायी अन्य अधिकारियों की भूमिका को भी प्रथम दृष्टया संदिग्ध बताया गया है। पीड़ितों ने अपने पत्र के माध्यम से उपरोक्त सभी व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं अन्य प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के अंतर्गत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने निष्पक्ष विवेचना कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की अपील की है, ताकि मृतक बच्चों के परिवार को न्याय मिल सके। इस अवसर पर रमेश यादव, वीरेंद्र रौनियार तथा पीड़ित परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
अमृत सरोवर में 3 बच्चों की मौत का मामला:महराजगंज में परिजनों ने डीएम से की वास्तविक दोषियों पर FIR की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












