#बस्ती_न्यूज
बस्ती में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के हल्लौर नगरा में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह विवाद तीन माह पहले हुए एक शादी समारोह के झगड़े का परिणाम बताया जा रहा है। संघर्ष सतीश चन्द्र (46 वर्ष) पुत्र भगवान दास और अमरनाथ पुत्र रामलौट के पक्षों के बीच हुआ। दोनों पक्ष लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से एक-दूसरे पर टूट पड़े। इस दौरान सतीश चन्द्र के सिर में गंभीर चोट आई और उनके बेटे के कान व मुंह पर भी चोटें लगीं। दूसरे पक्ष से अनिकेत उर्फ निक्कू के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई, जबकि गोलू पुत्र बैजनाथ के कंधे पर चोट लगी। सतीश के पिता भगवान दास ने बताया कि तीन महीने पहले एक शादी समारोह में मारपीट हुई थी, जिसे थाने में सुलह-समझौते के बाद खत्म कर दिया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका नाती आदर्श, जो हाल ही में मुंबई से आया है, उसे विपक्षियों ने दौड़ाया। जब आदर्श के पिता सतीश मौके पर पहुंचे, तो अमरनाथ, अनिकेत और गोलू ने उन पर टांगी और लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश को एम्बुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंडेरवा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. मुहम्मद फारूख अहमद खान ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरे पक्ष के अनिकेत को भी दाहिने पैर में गंभीर चोट के कारण जिला अस्पताल भेजा गया है। आदर्श और गोलू को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मुंडेरवा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने घटना की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर जांच की जाएगी और तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
हल्लौर नगरा में खूनी संघर्ष, तीन माह बाद फिर विवाद:दोनों पक्षों से चार लोग घायल, दो जिला अस्पताल रेफर
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












