महराजगंज डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित कलर बेल्ट प्रमोशन टेस्ट में केवलापुर स्थित जीएसपी कॉन्वेंट स्कूल के 13 छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। शुक्रवार को विद्यालय परिसर में आयोजित एक समारोह में इन सफल खिलाड़ियों को नई कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। व्हाइट से येलो बेल्ट श्रेणी में अन्नवी गुप्ता, शहजाद सिद्दीकी, सिद्धार्थ और राजनंदनी ने सफलता प्राप्त की। येलो से ग्रीन बेल्ट में अमृता मौर्या, जानसन कुमार, पलक द्विवेदी और लवनीश प्रजापति सफल रहे। ग्रीन से ग्रीन-1 बेल्ट में आयुष गुप्ता, आरोही कन्नौजिया और रुकैया खातून ने अपनी जगह बनाई। ग्रीन-1 से ब्लू बेल्ट श्रेणी में आराध्या जायसवाल और अंजली विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रबंधक राजकुमार जायसवाल ने खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। जायसवाल ने बताया कि ताइक्वांडो बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास, एकाग्रता और धैर्य का विकास करता है। प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी ने बताया कि खिलाड़ियों ने प्रशिक्षण के दौरान पूरी मेहनत से अभ्यास किया। उन्होंने परीक्षा में अपनी तकनीक, किक, पंच और अनुशासन का सराहनीय प्रदर्शन किया। फैजी ने उम्मीद जताई कि नई बेल्ट से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ेगा और वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तैयारी करेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों ने सफल खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ताइक्वांडो कलर बेल्ट टेस्ट में जीएसपी के 13 खिलाड़ी सफल:विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












