Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)कांवरिया शिव भक्त अयोध्या के लिए रवाना:गंधार गांव से पवित्र जल लेने...

कांवरिया शिव भक्त अयोध्या के लिए रवाना:गंधार गांव से पवित्र जल लेने निकले श्रद्धालु

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के साउघाट क्षेत्र के गंधार गांव से कांवड़िया शिव भक्तों का एक जत्था अयोध्या के लिए रवाना हुआ है। ये भक्त पवित्र जल लेने के उद्देश्य से अयोध्या जा रहे हैं। श्रद्धालु चार पहिया पिकअप वाहनों में सवार होकर निकले। इस दौरान डीजे पर ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के नारे गूंजते रहे, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। स्थानीय निवासियों अभय कुमार यादव, अजय कुमार यादव, विशाल कुमार, रंजीत कुमार और यशवंत कुमार ने बताया कि सभी कांवड़िया गेरुआ रंग के वस्त्र धारण किए हुए थे। वे लगातार ‘हर हर महादेव’ का जयघोष कर रहे थे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments