महाराजगंज पुलिस और आबकारी टीम ने परसामलिक क्षेत्र से 12 शीशी अवैध नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 7 अगस्त 2026 को एसएसबी रोड, ग्राम सेवतरी के पास की गई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सोहन पुत्र बदरी के रूप में हुई है, जो ग्राम असुरैना, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज का निवासी है। बरामद शराब में 4 शीशी 300 मिलीलीटर की ‘सॉफ’ कंपनी की और 8 शीशी ‘किसमिस सॉफ’ कंपनी की नेपाली शराब शामिल है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महाराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में और क्षेत्राधिकारी नौतनवां श्री बसंत सिंह तथा थानाध्यक्ष परसामलिक श्री विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। इस संबंध में थाना परसामलिक में मु0अ0सं0 71/2026, धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक पवन कुमार, हेड कांस्टेबल रामकुमार, हेड कांस्टेबल अनंत कुमार पाण्डेय (आबकारी टीम) और कांस्टेबल रामसूरत चौरसिया (आबकारी टीम) शामिल थे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुलिस ने 12 शीशी अवैध नेपाली शराब पकड़ी:परसामलिक में एक अभियुक्त गिरफ्तार, आबकारी टीम भी शामिल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












