निचलौल क्षेत्र के बेलवा के पास एक पुलिया की दोनों तरफ की रेलिंग टूटी हुई है। इससे किसानों और राहगीरों को आवागमन में हादसे का डर बना रहता है। रेलिंग विहीन होने के कारण बाइक सवार और साइकिल सवार अक्सर अनियंत्रित होकर गिर जाते हैं, जिससे वे घायल हो जाते हैं। यह पुलिया खड्डा और खेती-बाड़ी के लिए मुख्य मार्ग है। स्थानीय राहगीरों जैसे उमाशंकर, गुलाब प्रजापति, राम लखन, उत्तम यादव, बेचन प्रसाद, जितेंद्र, गौरव, राघवेंद्र, समीउल्लाह, सिराज अहमद और अमित ने बताया कि पुलिया की रेलिंग कई वर्षों से टूटी हुई है। रात के समय अचानक रेलिंग न दिखने से कई बार बाइक सवार और साइकिल सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जब से यह पुलिया बनी है, तब से इसकी एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है। सुबह-शाम इस मार्ग पर दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के बेलवा पुलिया की रेलिंग टूटी:राहगीरों और किसानों को हादसे का डर, सफाई की मांग
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












