मिठौरा विकासखंड के बरवां सोनिया ग्राम सभा में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के बाद सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता कीचड़ में बदल गया है, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, सड़क पर लंबे समय से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या और गंभीर हो गई है। कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते समय लोगों को फिसलने का डर बना रहता है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन इसी रास्ते से स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उन्हें विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासी मंगल गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा, नेईम, राजू चौहान, विनोद गुप्ता, ईल्ताफ और श्यामसुंदर वर्मा ने बताया कि सड़क की इस बदहाल स्थिति को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कराया गया है। हालांकि, अभी तक समस्या के समाधान के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या के प्रति उदासीन बने हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था करने और कीचड़ की समस्या को तत्काल दूर करने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महाराजगंज के बरवां सोनिया में जलजमाव, कीचड़ से परेशानी:राहगीरों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












