ठूठीबारी पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार बैट्री, पांच सोलर पैनल, दो मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। यह कार्रवाई ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में अपराध और तस्करी की रोकथाम के अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम 5 अगस्त 2026, बुधवार को क्षेत्र में गश्त कर रही थी। टीम संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच तथा अपराध की रोकथाम में लगी थी। इसी दौरान मुखबिर से मु0अ0सं0 109/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपियों के बारे में सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने ग्राम मैरी के पास कार्रवाई की और रात करीब 2:15 बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तबरेज अंसारी (पुत्र बाबूद्दीन अंसारी, निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, उम्र 21 वर्ष), चंद्रशेखर साहनी (पुत्र विनोद साहनी, निवासी कटका, थाना निचलौल, उम्र 21 वर्ष) और बलराम दूबे (पुत्र स्व. दिर्गविजय दूबे, निवासी जमुईकला, थाना ठूठीबारी, उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ईस्टमेन कंपनी की चार बैट्री, पीवी पावर टेक कंपनी के पांच सोलर पैनल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अतिरिक्त, चोरी की घटना में इस्तेमाल की गई स्पेलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल (संख्या UP56BH5970) भी जब्त की गई, जिसे धारा 207 एमवी एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है। तीनों गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, कांस्टेबल सुनील कुमार, कांस्टेबल अवधेश यादव, कांस्टेबल निलेश पाण्डेय, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल दुर्गा प्रसाद चौरसिया शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटना का खुलासा हुआ है, बल्कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी मजबूती मिली है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
ठूठीबारी पुलिस ने चोरी का खुलासा किया:तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, बैट्री, सोलर पैनल और बाइक बरामद
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












